Rajasthan Bhaugolik Question Answer

 

Results

#1. राजस्थान का कौनसा जिला केन्द्र शासित ‘सी’ श्रेणी का राज्य था?

सही उत्तर : अजमेर-मेरवाड़ा

व्याख्या : 1832 में अजमेर में AGG का मुख्यालय बनाया गया बाद में 1845 में आबू में मुख्यालय बनाया गया प्रथम AGG लोकेट थे |

#2. निम्न में से राज्य का कौनसा शहर 23°50′ उत्तरी अक्षांश रेखा के सबसे पास स्थित है?

सही उत्तर :- डूंगरपुर

व्याख्या :- राजस्थान 23°03′ उत्तरी अक्षांश से 30°12′ उत्तरी अक्षांश में स्थित है। 24° उत्तरी अक्षांश पर स्थित जिला मुख्यालय- डूंगरपुर, प्रतापगढ़।

#3. ‘परिपत्र’ नाम किसे दिया गया है?

सही उत्तर :- अरावली पर्वत श्रृंखला को

व्याख्या :- अरावली पर्वत श्रृंखला संसार की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला है इसकी सबसे ऊँची चोटी गुरुशिखर है

#4. पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश में चट्टानी मरुस्थल को कहा जाता है?

सही उत्तर :- हम्मादा

व्याख्या :- चट्टानी मरुस्थल – यह बाड़मेर, जैसलमेर तथा बीकानेर के मध्य विस्तृत चट्टानों के रूप में विस्तृत है जिसे हम्मादा कहा जाता है

#5. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा तथा सबसे छोटा संभाग कौनसा है?

सही उत्तर :- क्रमशः जोधपुर एवं भरतपुर

व्याख्या :- जोधपुर संभाग में छ जिले बाड़मेर ,जैसलमेर ,जालौर ,जोधपुर,पाली ,सिरोही आते है जबकि नवीन संभाग भरतपुर में चार जिले भरतपुर,सवाई माधोपुर ,धोलपुर व करोली आते है



#6. निम्न में से कौनसा क्षेत्र राज्य के भौतिक प्रदेश राजस्थान बांगर (या अर्द्ध शुष्क मैदान) का उप विभाग नहीं है?

सही उत्तर :- बालुकास्तूप मुक्त प्रदेश

व्याख्या :- बांगर अरावली का पश्चिमी भाग है जहाँ पुरानी जलोढ मिट्टी स्थित है जिसका विस्तार पाली ,नागौर ,सीकर ,झुंझुनू में है

#7. राज्य के किस संभाग में सबसे अधिक जिले सम्मिलित हैं?

सही उत्तर :- जोधपुर

व्याख्या :- जोधपुर संभाग में छ जिले है इसके साथ ही उदयपुर संभाग में छ जिले है जो निम्न है – उदयपुर ,डूंगरपुर ,बांसवाडा ,चितोड़गढ़ ,राजसमन्द और प्रतापगढ़

#8. राज्य के उत्तरी पश्चिमी मरु प्रदेश के संबंध में निम्न में से सही कथन है?

सही उत्तर :- यह भू-भाग रेडक्लिफ रेखा एवं 50 सेमी समवर्षा रेखा के बीच स्थित है।

व्याख्या :- यह प्रदेश उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व में 640 किमी लम्बा एवं पश्चिम पूर्व में 300 किमी चौड़ा है। इस प्रदेश का ढाल उत्तर-पूर्व से द.-प. की और हैं।

#9. पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्य के जिलों का लम्बाई की दृष्टि से अवरोही क्रम है?

सही उत्तर :- जैसलमेर, बाड़मेर, गंगानगर, बीकानेर

व्याख्या :- जैसलमेर (464 किमी.), बाड़मेर (228 किमी.), गंगानगर (210 किमी.) एवं बीकानेर (168 किमी.) पाकिस्तान की सीमा से लगे हुए राज्य के जिले हैं

#10. राज्य के कितने जिलों की अन्तर्राज्यीय सीमा दो सीमावर्ती राज्यों से लगती है?

सही उत्तर :- 4

व्याख्या :- 1. हनुमानगढ़-राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के साथ पंजाब व हरियाणा की सीमा लगती है। 2. भरतपुर-राजस्थान के भरतपुर जिले के साथ हरियाणा व उत्तर प्रदेश की सीमा लगती है। 3. धौलपुर-राजस्थान के धौलपुर जिले के साथ उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की सीमा लगती है। 4. बांसवाड़ा-राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के साथ मध्य प्रदेश व गुजरात की सीमा लगती है।



#11. ‘पश्चिमी बालुकामुक्त मरुस्थलीय क्षेत्र (जैसलमेर-बाड़मेर का चट्टानी भाग) में किस काल की अवसादी चट्टानों का बाहुल्य है?

सही उत्तर :- टरशीयरी व प्लीस्टोसीन युग

व्याख्या :- अवसादी चट्टानों का बाहुल्य लाठी सीरिज क्षेत्र (भूगर्भीय जल पट्टी) एवं आकलवुड फॉसिल पार्क (जीवाश्म अवशेष हेतु प्रसिद्ध) इस प्रदेश में है।

Previous
Finish

Quiz 1 | Quiz 2 | Quiz 3 |  Quiz 5 |

 

Rajasthan Bhaugolik Question Answer

RAJASTHAN GK