Rajasthan Bhugol Question

 

Results

#1. डॉग क्षेत्र राज्य के किस भौतिक विभाग में है?

सही उत्तर :- दक्षिणी पूर्वी पठारी भाग

व्याख्या:- डांग क्षेत्र-चम्बल बेसिन में स्थित खड्ड एवं उबड़-खाबड़ भूमि युक्त अनुपजाऊ क्षेत्र। करौली, सवाईमाधोपुर, धौलपुर।

#2. भारत और पाकिस्तान के मध्य राजस्थान में अन्तर्राष्टीय सीमा के निर्धारण का आधार है ?

सही उत्तर : स्तम्भ

व्याख्या : – 1947 में सर रेडक्लिफ द्वारा इस आधार को बनाया गया जिसका नाम रेडक्लिफ रेखा दिया गया

#3. गोडवाड़ प्रदेश राजस्थान के किस वृहत् भू-आकृतिक विभाग का भाग है?

सही उत्तर :- पश्चिमी शुष्क प्रदेश

व्याख्या : गोडवाड़ राजस्थान के पाली जिले का मेवाड़ का सीमावर्ती क्षेत्र है,यहाँ हर साल गोडवाड़ महोत्सव मनाया जाता है

#4. 25° उत्तरी अक्षांश किस जिले से नहीं गुजरता है?

सही उत्तर : झालावाड़

व्याख्या : 25° उत्तरी अक्षांश राजस्थान के सर्वाधिक दस जिलो से गुजरता हैबाड़मेर, जालोर, पाली, सिरोही, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां जो हाड़ौती के पठार के तीन जिलो से गुजरता है। झालावाड़ से नहीं गुजरता है

#5. जनघनत्व की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा भौतिक प्रदेश है ?

सही उत्तर : हाड़ौती का पठार

व्याख्या : राजस्थान में जनघनत्व की दृष्टि से पूर्वी मैदानी प्रदेश के पश्चात् दूसरा सबसे बड़ा भौतिक प्रदेश हाड़ौती का पठार है।



#6. हाड़ौती के पठार की औसत ऊँचाई है ?

सही उत्तर : 500 मी.

व्याख्या : पठारी प्रदेश की ऊँचाई समुद्र तल से 300 मी., से 600 मी. तक होती है अत: हाड़ौती के पठार की औसत ऊँचाई 500 मीटर है।

#7. राजस्थान के निम्न में से किस क्षेत्र में थार मरुभूमि स्थित है?

सही उत्तर : उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र

व्याख्या : राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का 61.11% भाग उ.प. रेगिस्तानी भाग है। इसमें से 58% भाग पर पूर्णतः मरूस्थल है।

#8. पश्चिमी राजस्थान के रेतीले मैदान का कितना प्रतिशत क्षेत्र बालुकास्तूप मुक्त है-

सही उत्तर : 41.5

व्याख्या : प. राजस्थान के रेतीले मैदान का 41.5 % क्षेत्र बालूका स्तूप मुक्त प्रदेश है।

#9. राजस्थान के इतिहास के प्रथम विशेषज्ञ और इतिहासकार माने जाते हैं ?

सही उत्तर : कर्नल जेम्स टॉड

व्याख्या : कर्नल जेम्स टॉड को राजस्थान के इतिहास के पितामह कहाँ जाता है इन्होंने 1829 में एनल्स एंड एंटीक्विटीज ऑफ राजस्थान पुस्तक का प्रकाशन किया

#10. राजस्थान का सुदूर उत्तरी हिस्सा किन अक्षांशों पर स्थित है?

सही उत्तर : 30°12′ उ. अक्षांश (30 ° 12 ‘N. latitude)

व्याख्या : 23°03′ उत्तरी अक्षांश से 30°12′ उत्तरी अक्षांश अक्षांशिय विस्तार 7°9 है) तक कुल लंबाई 826 कि॰मी॰ व राजस्थान 69°30′ पूर्वी देशांतर से 78°17′ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है ( देशांतरिय विस्तार 8°47) कुल चौड़ाई 869 कि॰मी॰ का है।



Previous
Finish

Quiz 1 | Quiz 2 | Quiz 4 | Quiz 5 |

 

Rajasthan Bhugol Question

RAJASTHAN GK