Rajasthan ki mrida mcq
#1. राजस्थान के नागौर, पाली, अजमेर और जयपुर जिलों में मुख्य रूप से कौनसी मिट्टी पाई जाती है?
{Clerk Grade II Junior Assistant 2018}
सही उत्तर – सिरोजेम्स
व्याख्या – सिरोजेम्स- धूसर मरुस्थलीय मिट्टी नागौर, पाली, | अजमेर, जयपुर , नाइट्रोजन तथा कार्बनिक पदार्थो की कमी होती है।
#2. राजस्थान में जलोढ़ मिट्टी मुख्यतः जिन जिलों में मिलती है ?
[JEN Civil 16.10.2016 ]
सही उत्तर – भरतपुर, सवाई माधोपुर, धौलपुर
व्याख्या – घग्घर क्षेत्र अलवर, भरतपुर में भूरी कछारी मृदा की प्रधानता जो कृषि दृष्टि से उत्तम।
#3. निम्नांकित में से कौनसी मिटटी राजस्थान के सर्वाधिक क्षेत्रफल पर विस्तृत है?
[Lab Assitant2019,]
सही उत्तर – एरिडीसोल्स एवं एण्टिसोल्स
व्याख्या – एरिडीसोल्स- शुष्क जलवायु में पायी जाती है। (प. राज. में प्रधानता) चुरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जोधपुर, पाली, जालौर।
#4. वर्टिसोल मिट्टी राजस्थान के किस भाग में मिलती है?
[ VDO Main Exam 2022]
सही उत्तर – पूर्वी भाग
व्याख्या – काली मृदा- द.पू. पठार (हाड़ौती पठार), कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ में विस्तृत गहरे भूरे से काले रंग की होती है।
#5. राजस्थान में मध्यम काली मिट्टी का विस्तार किस प्रदेश में है?
[ Rajasthan Police 2020]
सही उत्तर – हाड़ौती
व्याख्या – व्यापारिक फसल, कपास, मूंगफली, दलहन (दालों) हेतु उपयुक्त ब्लैक कॉटन सॉइल् । रेगर मिट्टी, स्वयं जुताई का गुण पाया जाता है।
#6. मृदा का प्रकार जो कि राजस्थान में प्रमुखतया झालावाड, बारां एवं कोटा जिलों में पाया जाता है?
[ Lecturer Shalya 2021 ]
सही उत्तर – काली रेगुर मृदा
व्याख्या – कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ जिलों में विस्तारित गहरे भूरे रंग से काले रंग की होती है।
काली रेगुर मृदा में कैल्शियम कार्बोनेट, पोटाश और चूने की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह उपजाऊ होती है.
#7. राजस्थान में मिट्टी अपरदन का सर्वाधिक क्षेत्र पाया जाता है?
[ Junior Assistant 2018 ]
सही उत्तर – हाड़ौती पठार में
व्याख्या – कोटा, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, भरतपुर, जयपुर जिले मिट्टी अपरदन से सर्वाधिक ग्रस्त है।
- राजस्थान में चंबल क्षेत्र सतही जल द्वारा भू-क्षरण से सबसे अधिक प्रभावित है।
#8. वर्टीसोल्स मिट्टी राजस्थान के निम्नलिखित में से किन जिलों में नहीं पाई जाती है?
[ JEN Civil 2016]
सही उत्तर – धौलपुर, करौली
व्याख्या – वर्टीसोल्स- हाड़ौती क्षेत्र (कोटा/बारां/बूंदी/झालावाड़) में पायी जाती है।
#9. राजस्थान के किन जिलों में लाल व पीली मृदा पाई जाती है?
[Basic Computer Ins 2022 ]
सही उत्तर – सवाई माधोपुर-सिरोही-भीलवाड़ा-अजमेर
व्याख्या – लौह अंश की प्रधानता के कारण रंग लाल पीला प्रतीत होता है।
#10. निम्नलिखित में से कौन-सा (मिट्टी-जिले) सुमेलित नहीं है?
[ JEN Electrical 2022 ]
सही उत्तर – लाल और पीली – झालावाड़, कोटा
व्याख्या – क्षेत्र- सवाई माधोपुर के पश्चिमी भाग, भीलवाड़ा के पश्चिमी भाग अजमेर, सिरोही जिलों में पायी जाती है।



1 thought on “राजस्थान की मृदा”