संधि से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न 2

Sandhi vichchhed mcq with answers

Results

-

#1. किसी व्यंजन के बाद स्वर या व्यंजन का मेल होने पर जो विकार उत्पन्न होता है, उसे कहते हैं ?

सही उत्तर – व्यंजन संधि

व्याख्या – जब पास आने वाले दो वर्गों में से पहला वर्ण व्यंजन हो और दूसरा स्वर अथवा व्यंजन कुछ भी हो तो उनमें होने वाली संधि व्यंजन संधि होती है।

#2. हस्वीकरण के अनुसार स्वर सन्धि का अपवाद है ?

सही उत्तर – सारंग

व्याख्या – सार अंग-सारंग ये शब्द ह्स्वीकरण के अनुसार स्वर सन्धि का अपवाद है। जैसे:- कर्कन्धु (कर्क अन्धु) मतैक्य = मत ऐक्य महैश्वर्य = महा ऐश्वर्य महौज = महा औज ये तीनों शब्द वृद्धि सन्धि के उदाहरण हैं।

#3. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द स्वर सन्धि का अपवाद है ?

सही उत्तर – शुद्धोदन

व्याख्या – शुद्द ओदन-शुद्धोदन ये शब्द स्वर सन्धिका अपवाद है। जैसे :मिष्टोदन (मिष्ट ओदन) अतीत = अति इत अभीप्सा= अभि ईप्सा अभीष्ट = अभि इष्ट तीनों शब्द दीर्घ सन्धि के उदाहरण हैं।

#4. ‘विद्यार्थी शब्द में कौनसी संधि है ?

सही उत्तर – दीर्घ संधि

व्याख्या – विद्यार्थी शब्द विद्या अर्थी से मिलकर बना है।

#5. गो + एषणा संधि-विच्छेद का सही संधि रूप होगा ?

सही उत्तर – गवेषणा

व्याख्या – गो एषणा = गवेषणा (अयादि संधि) अयादि संधि – यदि ए/ऐ/ओ/औ के बाद कोई स्वर आ जाए तो ए का ‘अय्’ ऐ का ‘आय’ ओ का ‘अव्’ और औ का ‘आ’ हो जाता है। जैसे – विभव आदि।



#6. महोत्सव का सही संधि विच्छेद क्या है ?

सही उत्तर – महा उत्सव

व्याख्या – महा उत्सव = महोत्सव शब्द में गुण संधि का प्रयोग किया गया है।

#7. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है ?

सही उत्तर – धौ इका = धाविका

व्याख्या – धौ इका = धाविका (अयादि संधि) अयादि संधि – यदि ए/ऐ/ओ/औ के बाद कोई स्वर आ जाए तो ए का ‘अय्’ ऐ का ‘आय’ ओ का ‘अव्’ और औ का ‘आव्’ हो जाता है। जैसे – धावक आदि। तीनों शब्द अयादि संधि के उदाहरण हैं। – भौ अन = भावन – भौ अ = भाव → धौ अक = धावक

#8. संधि के कितने प्रकार माने गये हैं ?

सही उत्तर – तीन

व्याख्या – संधि तीन प्रकार की होती है, जो इस प्रकार है-1. स्वर संधि, 2. व्यंजन संधि, 3.विसर्ग संधि।

#9. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प गलत है ?

सही उत्तर – भ इष्य = भविष्य

व्याख्या – भो इष्य = भविष्य (अयादि संधि) अयादि संधि – यदि ए/ऐ/ओ/औ के बाद कोई स्वर आ जाए तो ए का ‘अय्’ ऐ का ‘अाय’ ओ का ‘अव्’ और औ का ‘आ’ हो जाता है। जैसे – गवाक्ष आदि।

#10. ‘दायक’ शब्द में संधि है ?

सही उत्तर – अयादि संधि

व्याख्या – दै अक = दायक (अयादि संधि) अयादि संधि – यदि ए/ऐ/ओ/औ के बाद कोई स्वर आ जाए तो ए का ‘अय्’ ऐ का ‘अय्’ ओ का ‘अ’ और औ का ‘आव’ हो जाता है। जैसे – सायक (बाण) आदि।



#11. दो स्वरों के योग से होने वाले विकार को कहते हैं ?

सही उत्तर – स्वर संधि

व्याख्या – स्वर संधि के पाँच भेद होते हैं।

#12. ‘विजयी’ शब्द का संधि-विच्छेद होगा ?

सही उत्तर – विजे ई

व्याख्या – विजे ई = विजयी (अयादि संधि) अयादि संधि – यदि ए/ऐ/ओ/औ के बाद कोई स्वर आ जाए तो ए का ‘अय्’ ऐ का ‘अाय्’ ओ का ‘अव्’ और औ का ‘आत्’ हो जाता है। जैसे – जय आदि।

#13. दो समान हस्व अथवा दीर्घ स्वरों के मिलने पर समान स्वर दीर्घ हो जाते हैं, जो कहलाती है

सही उत्तर – दीर्घ स्वर संधि

व्याख्या – इसकी पहचान यह देखकर की जा सकती है, कि संधियुक्त पद में संधि वाले स्थान पर दीर्घ (बड़ी) मात्रा ही होती है।

#14. पौ + अन संधि-विच्छेद का संधि रूप होगा ?

सही उत्तर – पावन

व्याख्या – पौ अन = पावन (अयादि संधि) अयादि संधि – यदि ए/ऐ/ओ/औ के बाद कोई स्वर आ जाए तो ए का ‘अय्’ ऐ का ‘आय’ ओ का ‘अ’ और औ का ‘आ’ हो जाता है। जैसे – श्रावक आदि।

#15. ‘पर्यावरण’ का संधि विच्छेद होगा ?

सही उत्तर – परि आवरण

व्याख्या – परि आवरण = पर्यावरण में यण संधि का प्रयोग किया गया है।



#16. ‘दात्रुदारता’ शब्द में संधि है ?

सही उत्तर – यण संधि

व्याख्या – दातृ उदारता = दात्रुदारता (यण संधि) यण संधि – यदि इ/ई/उ/ऊ और ऋ के बाद कोई असमान स्वर आ जाए तो इ/ई का ‘य्’ उ/ऊ का ‘व्’ और ऋ का ‘र’ हो जाता है। जैसे – पित्रिच्छा आदि।

#17. ‘तथैव’ शब्द का संधि-विच्छेद होगा ?

सही उत्तर – तथा एव

व्याख्या – तथा एव = तथैव में वृद्धि संधि का प्रयोग किया गया है।

#18. ‘स्वस्त्रनुमति’ का सही संधि विच्छेद होगा ?

सही उत्तर – स्वस्तृ अनुमति

व्याख्या – स्वस्तृ अनुमति = स्वस्त्रनुमति (यण् संधि) यण संधि – यदि इ/ई/उ/ऊ और ऋ के बाद कोई असमान स्वर आ जाए तो इ/ई का ‘य’ उ/ऊ का ‘व्’ और ऋ का ‘र’ हो जाता है। जैसे – वक्त्रुद्बोधन आदि।

#19. किस विकल्प में संधि-विच्छेद गलत है ?

सही उत्तर – पुत्र ऐषणा = पुत्रैषणा

व्याख्या – पुत्रैषणा का सही संधि विच्छेद पुत्र एषणा होगा।

#20. ‘स्वस्त्रिच्छा’ शब्द में संधि है ?

सही उत्तर – यण संधि

व्याख्या – स्वस्तृ इच्छा = स्वस्त्रिच्छा (यण् संधि) यण संधि – यदि इ/ई/उ/ऊ और ऋ के बाद कोई असमान स्वर आ जाए तो इ/ई का ‘य’ उ/ऊ का ‘व्’ और ऋ का ‘र’ हो जाता है। जैसे – पित्राज्ञा आदि।



#21. किस शब्द का संधि विच्छेद सही नहीं है ?

सही उत्तर – नी ऊन = न्यून

व्याख्या – न्यून का सही संधि-विच्छेद ‘नि ऊन’ होगा तथा इसमें यण संधि का प्रयोग किया गया है।

#22. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प गलत है ?

सही उत्तर – पितृ देश = पित्रादेश

व्याख्या – पितृ आदेश = पित्रादेश (यण् संधि) यण संधि – यदि इ/ई/उ/ऊ और ऋ के बाद कोई असमान स्वर आ जाए तो इ/ई का ‘य’ उ/ऊ का ‘व्’ और ऋ का ‘र’ हो जाता है। जैसे – मात्रादेश आदि।

#23. निर्विकार में कौनसी संधि है ?

सही उत्तर – विसर्ग संधि

व्याख्यानिः विकार = निर्विकार में विसर्ग संधि का प्रयोग हुआ है।

#24. ‘चमू + अंग’ संधि विच्छेद का संधि रूप होगा ?

सही उत्तर – चम्वंग

व्याख्या – चमू अंग = चम्वंग यण संधि यण संधि – यदि इ/ई/उ/ऊ और ऋ के बाद कोई असमान स्वर आ जाए तो इ/ई का ‘य्’ उ/ऊ का ‘व्’ और ऋ का ‘र’ हो जाता है। जैसे – वध्वर्थ आदि।

#25. ‘धन’ + उपार्जन’ में संधि करने पर कौनसा शब्द बनेगा ?

सही उत्तर – धनोपार्जन

व्याख्या – ‘धन उपार्जन’ से धनोपार्जन शब्द बनता है। इसमें गुण संधिका प्रयोग हुआ है।



#26. निम्नलिखित में से किस विकल्प में संधि रूप व संधि-विच्छेद सही है ?

सही उत्तर – साधु आगमन = साध्वागमन

व्याख्या – साधु = आगमन = साध्वागमन (यण् संधि) यण संधि – यदि इ/ई/उ/ऊ और ऋ के बाद कोई असमान स्वर आ जाए तो इ/ई का ‘य’ उ/ऊ का ‘व्’ और ऋ का ‘र’ हो जाता है। जैसे – साध्वाचार आदि। तीनों यण संधि के उदाहरण हैं। – मधु आलय = मध्वालय → गुरू आदेश = गुर्वादेश → माधु आचार्य = मध्वाचार्य

#27. उड्डयन’ के संधि-विच्छेद का सही विकल्प है ?

सही उत्तर – उत् डयन

व्याख्या – उत् डयन में व्यंजन संधि का प्रयोग हुआ है। व्यंजन संधि के अन्य उदाहरण-दिक् गज = दिग्गज, जगत् नाथ = जगन्नाथ, तात् – शंकर = तच्छंकर, वृक्ष छाया = वृक्षच्छाया आदि है।

#28. ‘समन्वय’ का संधि-विच्छेद होगा ?

सही उत्तर – समनु अय

व्याख्या – समनु अय = समन्वय यण संधि यण संधि – यदि इ/ई/उ/ऊ और ऋ के बाद कोई असमान स्वर आ जाए तो इ/ई का ‘य्’ उ/ऊ का ‘व्’ और ऋ का ‘र’ हो जाता है। जैसे – स्वल्प आदि।

#29. इनमें से किस विकल्प में सही संधि है ?

सही उत्तर – सत् गति = सद्गति

व्याख्या – उपर्युक्त शब्दों का सही संधि-विच्छेद-1. तथा एव = तवैव, 2. उत्तर अयन = उत्तरायण, 3. सत् मति = सन्मति ।

#30. ब्रह्मर्षि में संधि है ?

सही उत्तर – गुण संधि

व्याख्या – ब्रह्मा ऋषि = बह्मर्षि (ब्रह्मर्षि) गुण संधिगुण संधि = यदि अ|आ के बाद असमान स्वर ‘इई’ आ जाए तो ‘ए’ हो जाता है, और यदि |आ के बाद असमान स्वर ‘उ|ऊ’ आ जाए तो ‘ओ’ हो जाता है, तथा अ|आ के बाद असमान स्वर ‘ऋ’ आ जाए तो ‘अर्’ हो जाता है। जैसे= महर्षि आदि।



Finish

QUIZ 1 Quiz 2 | Quiz 3 | Quiz 4 | Quiz 5

TELEGRAM_GOVTFEVER

Sandhi vichchhed mcq with answers

Leave a Comment