शब्द शुद्धि महत्वपूर्ण प्रश्न

दोस्तों आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे ! साथ ही आपको कोई भी प्रश्न गलत लगे तो हमें जरुर बताये जिससे हम उस गलती को ठीक कर सके ! धन्यवाद (WhatsApp - 9588298908 )

Intriduction : Sabdh Suddhi Hindi Question

परीक्षा में पूछे गए कुछ शब्द 

  • व्यवहारिक – व्यावहारिक (इक प्रत्तय में शब्द का  प्रथम स्वर अ होने पर आ में बदल जाता है जैसे )
  • रसायनिक – रासायनिक 
  • शरीरिक – शारीरिक 
  • विशिष्ठ – विशिष्ट
  • षस्टि – षष्ठी (छठी
  • सदोपदेश – सदुपदेश
  • पुरुष्कार – पुरस्कार
  • अत्याधिक – अत्यधिक
  • अनुगृह – अनुग्रह
  • तदंतर – तदनंतर
  • रचियता – रचयिता
  • रविंद्र –रवींद्र
  • लघशत्तर – लघूत्तर
  • तदोपरांत – तदुपंरात
  • पार्वतीय – पर्वतीय
  • सन्यासी – संन्यासी
  • प्रफुल्लित – प्रफुल्ल
  • अतिथी – अतिथि
  • निरिक्षण – निरीक्षण
  • निःस्वार्थी – निःस्वार्थ
  • आर्शिवाद – आशीर्वाद
  • विधार्थी – विद्यार्थी
  • समाजिक – सामाजिक

 

Results

#1. सही वर्तनी वाला शब्द हैं- [तृतीय श्रेणी शिक्षक- 2012]

सही उत्तर – अध:पतन

व्याख्या – यदि विसर्ग के पहले वाले वर्ण में अ या आ का स्वर हो तथा विसर्ग के बाद क, ख, प, फ, हो तो संधि होने पर विसर्ग भी ज्यों का त्यों बना रहेगा

#2. सही शब्द वर्तनी को छाँटिए- [तृतीय श्रेणी शिक्षक – 2012]

सही उत्तर – रासायनिक

व्याख्या – रसायन इक = रासायनिक ( क्योंकि प्रथम स्वर | ‘अ’ होने पर ‘आ’ में बदल जाता है)

#3. सही वर्तनी वाला शब्द है- द्वितीय श्रेणी शिक्षक, 2010]

सही उत्तर – आशीर्वाद

व्याख्या – आशी: वाद = आशीर्वाद होता है।

#4. इनमें से किस शब्द में व्यंजन संबंधी अशुद्धि है? [RPSC लिपिक परीक्षा, 2013]

सही उत्तर – स्वादिष्ट

व्याख्या – यदि शब्द के अंत में इष्ट या एष्ठ प्रत्यय हो, तो ठ लेकिन इ/ ए इष्ट में ट आता है।

#5. कौन-सा शब्द शुद्ध है। [पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]

सही उत्तर – भौगोलिक

व्याख्या – प्रथम स्वर उ/ऊ/ओ होने पर ‘औ’ में बदल जाता है – यथा – भूगोल इक= भौगोलिक

 



#6. किस क्रमांक में सभी अशुद्ध शब्द है- [पटवार भर्ती परीक्षा, 2008]

सही उत्तर – अन्तर्साक्ष्य, दृष्टव्य, षष्ठम, अन्तर्ध्यान

व्याख्या – अन्तर्साक्ष्य-अन्तः साक्ष्य, दृष्टव्य द्रष्टव्य, षष्ठम = षष्ठ, अन्तर्ध्यान = अन्तर्धान, पैत्रिक पैतृक, सन्यासी सन्यासी, अधोपतन – अधःपतन, आर्शीवाद = आशीर्वाद ।

 

#7. किस क्रमांक में सभी शुद्ध है। [पटवार परीक्षा, 2011]

सही उत्तर – प्राप्ति, पुष्टि

व्याख्या – पशू-पशु, साधू-साधु, शून्य शून्य, सूर्य-सूर्य, परिक्षा परीक्षा ( परि ईक्षा परीक्षा), बिमारी- बीमारी ।

 

#8. किस क्रम में सभी शुद्ध हैं? [पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]

सही उत्तर – उज्जयिनी, उच्छिष्ट, ऊहापोह

व्याख्या – अरण्य (यानि वन), आह्लाद, आकण्ठ (कण्ठ तक ), अहोरात्र ( अहन् रात्रि ), ईप्सित, ऐतिहासिक, शुद्ध वर्तनी शब्द है।

 

#9. किस क्रमांक में शुद्ध शब्द है? [ पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]

सही उत्तर – विशिष्ट, श्लिष्ट

व्याख्या – संतुष्ट, अनिष्ट, कृतज्ञ, विशिष्ट, प्रसाद, श्लिष्ट, शुद्ध शब्द है।

#10. निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं? [ स्कूल व्याख्याता (हिन्दी) परीक्षा- 03.01.2020]

सही उत्तर – व्यावसायिक, शुद्धीकरण

व्याख्या – अन्य विकल्पों की सही वर्तनी – संन्यासी, शृंगार, आध्यात्मिक|

 



Previous
Finish

 | Quiz 2 | Quiz 3 | Quiz 4 | Quiz 5

Sabdh Suddhi Hindi Question

Leave a Comment


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u499006884/domains/govtfever.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u499006884/domains/govtfever.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471