Rajasthan Ki Jalvayu

Climate of Rajasthan Questions hindi

 

Results

#1. पश्चिमी राजस्थान में न्यून वर्षा के लिए उत्तरदायी मूल अशंदायी कारण क्या है ? [ प्रयोगशाला सहायक 2016 ]

सही उत्तर – अरावली पर्वत श्रेणी की विकस्थिति
व्याख्या –  अरावली पर्वत श्रेणी मानसूनी हवाओं के समानान्तर स्थित होने के कारण वर्षा करने में सहायक साबित नहीं होती है|

#2. निम्नलिखित में से राजस्थान का कौनसा क्षेत्र मानसून के अरब सागर शाखा से अधिकतम वर्षा प्राप्त करता है? [Lecturer (tech, edu.) – 12 March, 2021]

सही उत्तर – दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र
व्याख्या – राजस्थान में सर्वप्रथम अरब सागर मानसून से वर्षा होती हैं। इससे सर्वाधिक वर्षा दक्षिण, दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में होती है।

#3. राजस्थान के लिए कहावत अकाल से संबंधित है ‘तीजो कुरियो, आठवों काल’ । इसमें ‘कुरियों’ का क्या अर्थ है ? ( वनरक्षक – 12.11.2022 )

सही उत्तर – अर्द्ध अकाल
व्याख्या – उक्त कहावत का अर्थ- प्रत्येक तीसरे वर्ष अर्द्ध अकाल होता है व प्रत्येक आठवें साल भयंकर अकाल पड़ता है ।

#4. पुरवाई से तात्पर्य है ? [ सहायक कृषि अधिकारी 28.5.2022 ]

सही उत्तर – हवा पूर्व से पश्चिम की ओर चल रही है।
व्याख्या – राजस्थान में बंगाल की खाड़ी की ओर से आने वाली मानसूनी हवाओं को ‘पुरवाई’ कहा जाता है। जिनसे अरावली के पूर्वी भाग में वर्षा होती है

#5. थॉर्नवेट के वर्गीकरण के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन उष्णकटिबंधीय मरूस्थलीय जलवायुका प्रतिनिधित्व करता है ? [Librarian Grade II – 11.09.2022 ]

सही उत्तर – EA’d
व्याख्या –



#6. कोपेन द्वारा प्रस्तुत जलवायु प्रदेशों में से राजस्थान में कौनसा सुमेलित नहीं है? [Lab Assistant 13 Nov., 2016] [Patwar Pri- 25 May, 2016]

सही उत्तर – Cwg उत्तरी राजस्थान
व्याख्या –

#7. निम्न में से किस प्रदेश में स्टेपी प्रकार की वनस्पति पायी जाती है? [Junior Instructor COPA 24 March 2019]

सही उत्तर – अर्द्ध शुष्क
व्याख्या –

#8. गर्मियों में माउन्ट आबू का तापमान, राजस्थान के अन्य स्थानों की तुलना में कम रहता है, क्योंकि ? [जूनियर एकाउटेंट 2016 ]

सही उत्तर – माउन्ट आबू उच्चतर ऊँचाई पर अवस्थित है।
व्याख्या – ऊँचाई अधिक होने के कारण वहाँ का तापमान तुलनात्मक रूप से कम रहता है, क्योंकि जैसे-जैसे ऊँचाई बढ़ती है, तापमान में गिरावट आती है। इसके अतिरिक्त, वहाँ हरित आवरण और वनस्पति भी अधिक है, जो तापमान को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।

#9. मानसून पवनें ग्रीष्म ऋतु में बहती हैं ? [ IIGr. शिक्षक 2010 ]

सही उत्तर – समुद्र से स्थल
व्याख्या – कारण विस्तार से:
ग्रीष्म ऋतु में भूमि (स्थल) जल्दी गर्म होती है, जबकि समुद्र comparatively धीरे-धीरे गर्म होता है।

भूमि के ऊपर गर्मी के कारण कम दबाव (low pressure) बनता है।

समुद्र की सतह अपेक्षाकृत ठंडी रहती है, जिससे वहाँ उच्च दबाव (high pressure) बना रहता है।

हवा हमेशा उच्च दबाव से निम्न दबाव की ओर चलती है — इसलिए:

समुद्र से स्थल की ओर हवाएँ चलने लगती हैं, जिन्हें हम दक्षिण-पश्चिम मानसून पवनें कहते हैं।

#10. नीचे दो कथन दिए गए हैं- कथन I – बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के मानसून से राजस्थान में ज्यादा वर्षां होती है। कथन II – बंगाल की खाड़ी का मानसून राजस्थान में बिना वषां किए गुजरता है क्योंकि इसके गुजरने के मार्ग में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है। नीचे दिये गय विकल्प में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए- [CET (स्नातक) 28.9.2024 (shift-II)]

सही उत्तर – कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
व्याख्या –
✅ कथन I: “बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के मानसून से राजस्थान में ज्यादा वर्षा होती है।” — सही है।
राजस्थान में वर्षा का मुख्य स्रोत दक्षिण-पश्चिम मानसून होता है, जो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी — दोनों से आता है।

हालांकि, अरब सागर शाखा राजस्थान में अधिक वर्षा लाती है, लेकिन बंगाल की खाड़ी की शाखा भी पूर्वी राजस्थान (जैसे भरतपुर, अलवर आदि) में कुछ हद तक वर्षा करती है।

इसलिए, यह कथन सही है।

❌ कथन II: “बंगाल की खाड़ी का मानसून राजस्थान में बिना वर्षा किए गुजरता है क्योंकि इसके गुजरने के मार्ग में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है।” — गलत है।
यह कथन अतिशयोक्तिपूर्ण और तथ्यहीन है।

बंगाल की खाड़ी शाखा जब राजस्थान पहुंचती है तो अरावली पर्वतमाला सामने आ जाती है, जो पश्चिम से पूर्व फैली है और हवाओं को ज्यादा ऊपर उठाने में प्रभावी नहीं होती, जिससे वर्षा सीमित होती है — लेकिन पूरी तरह वर्षा नहीं होती कहना गलत है।

अतः कथन II गलत है।

 



Previous
Finish

QUIZ 1 I QUIZ 2 I QUIZ 3 I QUIZ 4 I QUIZ 5 I

 

Climate of Rajasthan Questions hindi

Rajasthan GK

Leave a Comment