राजस्थान साहित्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

Rajasthan famous books asked questions

Results

#1. ‘पाथल-पीथल’ एवं ‘धरती-धोरां री’ के रचयिता हैं?

सही उत्तर – कन्हैयालाल सेठिया

व्याख्या – कन्हैयालाल सेठिया राजस्थानी भाषा के महान रचनाकार होने के साथ साथ वो एक स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, परोपकारी और पर्यावरणविद भी थे। धरती धोरा री और पाथल और पीथल इनकी लोकप्रिय रचनाएं थी।

#2. ‘भारतीय लोक कला मण्डल’ स्थित है?

सही उत्तर – उदयपुर

व्याख्या – भारतीय लोक कला मण्डल एक सांस्कृतिक आधारित कला मण्डल है जो भारतीय राज्य राजस्थान के उदयपुर ज़िले में स्थित है।

#3. ‘पदमावत’ के रचनाकार है?

सही उत्तर – मलिक मोहम्मद जायसी

व्याख्या – पद्मावत, हिंदी साहित्य की एक महत्वपूर्ण कृति है, जिसकी रचना मलिक मोहम्मद जायसी ने की थी।

#4. विजयदान देथा की साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत रचना है?

सही उत्तर – बातां री फुलवारी

व्याख्या – बातां री फुलवारी राजस्थानी भाषा के विख्यात साहित्यकार विजयदान देथा द्वारा रचित एक लोककथाएँ है जिसके लिये उन्हें सन् 1974 में राजस्थानी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

#5. ‘वंश भास्कर’ के रचयिता है?

सही उत्तर – सूर्यमल्ल मिसण

व्याख्या – वंश भास्कर उन्नीसवीं शताब्दी में रचित राजस्थान के इतिहास से सम्बंधित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक पिंगल काव्य ग्रंथ है। वंश भास्कर की रचना चारण कवि सूर्यमल्ल मिश्रण द्वारा की गई थी जो बूँदी के हाड़ा शासक महाराव रामसिंह के दरबारी कवि थे।



#6. राजस्थानी भाषा के शब्द कोष के रचयिता हैं?

सही उत्तर – सीताराम लालस

व्याख्या – सीताराम लालस द्वारा रचित राजस्थानी भाषा (राजस्थानी हिंदी वृहद कोश) वृहद शब्दकोश है।

#7. रुक्मणि हरण’ तथा ‘नागदमण’ के रचयिता हैं?

सही उत्तर – सायाँजी झूला

व्याख्या – सांयाजी झूला महान दानी, परोपकारी भक्त कवि थे। वे कुवाव गांव गुजरात के निवासी थे।

#8. बूंदी, अलवर व नीमूचणा घटनाओं की जानकारी देने वाला समाचार पत्र कौनसा था?

सही उत्तर – नवीन राजस्थान

व्याख्या – पथिक जी के द्वारा इस क्रम में पहल करते हुए सन् 1920 ई. में ‘राजस्थान केशरी’ का प्रकाशन पहले वर्धा से और तदुपरांत अजमेर से प्रारंभ किया गया था। सन् 1922 में राजस्थान सेवा संघ के द्वारा ‘नवीन राजस्थान’ का प्रकाशन शुरू किया गया था।

#9. ‘हम्मीर रासौ’ के रचयिता हैं?

सही उत्तर – जोधराज

व्याख्या – यह रचना जोधराज कृत्त हम्मीर रासो है।

#10. राजस्थानी भाषा का प्रथम पाक्षिक समाचार पत्र कौनसा था जो ब्यावर से जय नारायण व्यास द्वारा निकाला गया?

सही उत्तर – आगीबाण

व्याख्या – ‘आगीबाण’ नामक समाचार पत्र 1932 ई. में प्रारम्भ किया गया था| यह समाचार पत्र श्री जयनारायण व्यास द्वारा ब्यावर से प्रारम्भ किया गया था| यह राजस्थानी भाषा का प्रथम राजनीतिक समाचार पत्र था|



Finish

Quiz 1 |Quiz 2 I Quiz 3 |Quiz 4|Quiz 5 | Quiz 6| Quiz 7 | Quiz 8 | Quiz 9 | Quiz 10 |

TELEGRAM_GOVTFEVER

Rajasthan famous books asked questions

Rajasthan GK

Leave a Comment