शिक्षण अभिरुचि एवं विधियाँ 3

Congratulations – you have completed शिक्षण अभिरुचि एवं विधियाँ 3. You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1

समवेत वाचन का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A
आदर्श अनुकरण की समस्याओं को दूर करना।
B
सामूहिक अनुकरण की समस्याओं को दूर करना।
C
व्यक्तिगत अनुकरण की समस्याओं को दूर करना।
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Question 1 Explanation: 
जब कक्षा-कक्ष के सभी विद्यार्थी या अधिक व्यक्ति मिलकर वाचन करते है तथा इसमें अध्यापक कई बार मार्गदर्शक का काम भी करता है इसका मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत अनुकरण की समस्याओं को दूर करना है
Question 2

किस विधि में पहले वर्ण, शब्द तथा वाक्य क्रमश: रूप से सिखाये जाते है?

A
पेस्टोलॉजी विधि
B
वाक्य विधि
C
ध्वनिसाम्य विधि
D
एफ. जी. फ्रेंच विधि
Question 2 Explanation: 
एफ. जी. फ्रेंच विधि – इस विधि के प्रवर्तक एफ. जी. फ्रेंच हैं तथा इस विधि में सबसे पहले वर्ण सिखाये जाते है, फिर शब्द सिखाये जाते है और बाद में वाक्य सिखाये जाते हैं।
Question 3

बच्चे उसी वातावरण में सीख सकते है जहाँ –

A
कड़ा अनुशासन हो
B
उन्हें मित्र बनाने का मौका मिले
C
उन्हें खेलने का मौका मिले
D
उनके अनुभवों एवं भावनाओं को उचित स्थान मिले
Question 3 Explanation: 
बच्चे उस वातावरण में अधिक सीखते है जहाँ पर उनके अनुभवों को प्रस्तुत करने के उचित स्थान मिलते है
Question 4

अधिगम के आठ प्रकारों को वर्णित किया?

A
राबर्ट एम.गैने
B
एंडरसन ने
C
पावलव ने
D
कॉलसिनक ने
Question 4 Explanation: 
अधिगम के आठ प्रकार राबर्ट एम. गेने द्वारा बताए गए जो इस प्रकार से है 1. संकेत अधिगम (सबसे निम्न श्रेणी का) 2. उद्दीपन अनुक्रिया अधिगम 3. श्रृंखला अधिगम 4. शाब्दिक अधिगम 5 बदतिभेटन अधिराम
Question 5

अनुभवों के कारण व्यवहार में होने वाले अपेक्षाकृत स्थायी परिवर्तनों को कहा जाता है?

A
अधिगम
B
अभिप्रेरणा
C
संवेग
D
स्मृति
Question 5 Explanation: 
गेट्स व साथियों के अनुसार – ‘अनुभव व प्रशिक्षण के द्वारा व्यक्ति के व्यवहार में होने वाला स्थायी परिवर्तन ही अधिगम है
Question 6

सामाजिक अध्ययन शिक्षण के परम्परागत साधनों में कौनसा नहीं है?

A
कहानी के माध्यम से शिक्षण
B
पाठ्यपुस्तक
C
कम्प्यूटर
D
श्यामपट्ट
Question 6 Explanation: 
सामाजिक अध्ययन शिक्षण के परम्परागत साधनों के अन्तर्गत पाठ्यपुस्तक, श्यामपट्ट तथा कहानी के माध्यम से शिक्षण कार्य होता था जबकि कम्प्यूटर आधुनिक शिक्षण का माध्यम है।
Question 7

अधिगम में …………. ने प्रभाव का नियम दिया था ?

A
थॉर्नडाइक
B
वाट्सन
C
पॉवलाव
D
स्किनर
Question 7 Explanation: 
अधिगम के प्रभाव का नियम थार्नडाइक द्वारा दिया गया। – जब भी कोई प्राणी किसी कार्य को करता है तो उस कार्य के परिणाम जरूर आते है आने वाले परिणाम सकारात्मक है तो संतोष की प्राप्ति है और नकारात्मक होते है तो असंतोष प्राप्त होता है।
Question 8

एक आदर्श अध्यापक में पाया जाने वाला गुण है ?

A
बाल मनोविज्ञान का ज्ञान
B
लोकतन्त्रात्मक दृष्टिकोण
C
विषय वस्तु पर अधिकार
D
उपर्युक्त सभी
Question 8 Explanation: 
समाज में अध्यापक का स्थान सशक्त एवं महत्वपूर्ण है। वह एक पीढ़ी तक बौद्धिक परम्पराओं एवं तकनीक कौशल संचारित करने में केन्द्रिय भूमिका निभाता है
Question 9

शिक्षण कार्य में पिछड़े छात्रों के लिए उपचारात्मक शिक्षण को उपयोग में लाया जाता है?

A
उपलब्धि परीक्षण के बाद
B
उपलब्धि परीक्षण से पहले
C
निदानात्मक मूल्यांकन के पहले
D
निदानात्मक मूल्यांकन के बाद
Question 9 Explanation: 
पिछड़े छात्रों के लिए उपचारात्मक शिक्षण को निदानात्मक मूल्यांकन के बाद उपयोग में लाया जाता है।
Question 10

कक्षा-कक्ष में शिक्षक प्रयास करता है ?

A
छात्रों को चिन्तन का अवसर देने का
B
छात्रों को अनुभव प्रदान करने में
C
छात्रों को सहायक अधिगम वातावरण देने का
D
उपर्युक्त सभी
Question 10 Explanation: 
कक्षा-कक्ष में एक शिक्षक द्वारा प्रभावी शिक्षण तभी कहा जा सकता है जब शिक्षक इस बात का प्रयास करता है कि- छात्रों को नए-नए अनुभव दे, विषयवस्तु का स्पष्टीकरण तथा छात्रों में चिन्तन का विकास किया जाए।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 10 questions to complete.

Quiz 1  | Quiz 2 | Quiz 3 | Quiz 4 | Quiz 5 | Quiz 6 | Quiz 7 | Quiz 8 | Quiz 9 | Quiz  10 | Quiz 11 | Quiz 12 | Quiz 13 | Quiz 14 | Quiz 15 |Quiz 16 |Quiz 17 |Quiz 18 |Quiz 19 |Quiz 20 |

Other Post

Hindi

[pt_view id="e17d04btx9"]

Rajasthan GK

[pt_view id="dcd379es17"]

India GK

[pt_view id="4f201cdbig"]
[TheChamp-FB-Comments]
logo